Skip to content

स्वपन शर्मा को लुधियाना का पुलिस कमिश्नर लगाया गया, कुलदीप चाहल का हुआ तबादला

स्वपन शर्मा को लुधियाना का पुलिस कमिश्नर लगाया गया, कुलदीप चाहल का हुआ तबादला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब सरकार के आदेशों पर एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह पर स्वपन शर्मा को पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। आपको बता दें कि स्वपन शर्मा पहले जालंधर से ट्रांसफर करके फिरोजपुर रेंज के DIG नियुक्ति किए गए थे। अब उनका फिर से तबादला करके उन्हें लुधियाना का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है।

इसी के साथ ही हरमनबीर सिंह को स्वपन शर्मा की जगह पर फिरोजपुर रेंज के DIG नियुक्त किया गया है। वहीं लुधियाना के कमिश्नर रहे कुलदीप चाहल की बात करें तो उन्हें कहां नियुक्त किया गया है उसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।