Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

सूर्य ग्रहण 2025 : 29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, ग्रहण के समय गलती से भी न करें ये काम

सूर्य ग्रहण 2025 : 29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, ग्रहण के समय गलती से भी न करें ये काम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

Surya Grahan 2025 : साल का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी शनिवार 29 मार्च को लगने जा रहा है. हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है. हालांकि, इसे शुभ नहीं माना जाता है. सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य को ढक लेता है. इस बार ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.

हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन क्योंकि साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लग रहा है और इस दिन शनि ग्रह भी मीन राशि में एंट्री लेंगे।

भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसके प्रभाव से बचने के लिए कुछ विशेष सावधानियां बरतना आवश्यक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ गतिविधियों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, जिससे हमारे ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करने से बचें? ग्रहण के समय मंदिरों में मूर्तियों को स्पर्श करने से बचें। ग्रहण काल में भोजन पकाना और खाना उचित नहीं माना जाता। हालांकि, छोटे बच्चों, बीमार और बुजुर्गों के लिए यह नियम शिथिल हो सकता है। ग्रहण काल के दौरान शरीर पर तेल मालिश नहीं करनी चाहिए। साथ ही नाखून काटने और बाल कटवाने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का उपयोग न करें।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए? सूतक काल शुरू होने से पहले ही दूध, दही, पानी और अन्य खाद्य पदार्थों में तुलसी या कुशा डाल दें, ताकि वह दूषित न हों। इस अवधि में मूर्तियों का स्पर्श नहीं करना चाहिए, लेकिन धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया जा सकता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। ग्रहण में मंत्र जाप करने से नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस समय तर्पण, श्राद्ध, जप, हवन और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर की सफाई करें और पूजा-अर्चना के बाद दान करें।