Skip to content

जालंधर में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन , नशा तस्करों के खिलाफ हुई बुलडोजर कार्रवाई

जालंधर में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन , नशा तस्करों के खिलाफ हुई बुलडोजर कार्रवाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : पंजाब सरकार की नशा तस्करों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जारी है। ताजा मामला जालंधर से सामने आया है, जहां एक ढाबे पर पीला पंजा चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर के काजी मंडी के पास के इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली।

सुबह से ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई थी, जिसके बाद जे. सी .बी. मशीनों की मदद से एक ढाबे को ध्वस्त कर दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ढाबा धर्मेंद्र नामक व्यक्ति का है, जिसकी आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ नशे से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस पर हमला करने का मामला भी दर्ज किया गया है। आज पुलिस ने जालंधर नगर निगम की मदद से ढाबे पर पीला पंजा चला दिया।