Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक, ‘युद्ध नशियान विरुद्ध’ की समीक्षा की

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक, ‘युद्ध नशियान विरुद्ध’ की समीक्षा की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों संग एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में नशों के विरुद्ध युद्ध पंजाब पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना था। बैठक में पंजाब पुलिस के विशेष डीजीपी, एडीजीपी और आईजीपी शामिल हुए।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के युद्ध नशियान विरुद्ध की समीक्षा, विचार-विमर्श और उसे मजबूत बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए प्रतिबद्ध है, जो हर पहलू से इस खतरे से निपटने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण सुनिश्चित करती है।

डीजीपी यादव ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस नशा मुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। हर अधिकारी पंजाब के युवाओं और भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अपने नागरिकों के सहयोग से हम अपने राज्य से नशे को खत्म कर देंगे।