नेशनल न्यूज़ : खबर है कि लद्दाख के कारगिल में शुक्रवार तड़के 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप सुबह 2:50 बजे आया, जिसकी गहराई 15 किलोमीटर थी। लेह और लद्दाख भूकंपीय जोन-4 में आते हैं, जिसे भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।लद्दाख के अलावा जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। हालांकि, अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
होली के दिन इस जगह लगे भूकंप के झटके ...सुबह 2:50 बजे महसूस हुए झटके