Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका मत्था, लोगों को होला मोहल्ला की हार्दिक बधाई दी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका मत्था, लोगों को होला मोहल्ला की हार्दिक बधाई दी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब में मत्था टेका और होला मोहल्ला के पावन पर्व पर लोगों को हार्दिक बधाई दीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हमें पवित्र होला मोहल्ला त्योहार से जुड़ी समृद्ध विरासत की याद दिलाता है, जो दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की महान विचारधारा और सिख संगत में चढ़दी कला की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महान सिख गुरुओं द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानवता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थल खालसा पंथ की जन्मस्थली भी है, क्योंकि 1699 में दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने बैसाखी के ऐतिहासिक दिन इसी पवित्र धरती पर खालसा पंथ की नींव रखी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्योहार के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि पर विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि वे पूरी श्रद्धा और भक्ति से दर्शन कर सकें।

इस मौके भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब और आसपास के क्षेत्र को एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कुलदीप सिंह धालीवाल, हरदीप सिंह मुंडियां और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।