Skip to content

BIG NEWS : जालंधर में पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

BIG NEWS : जालंधर में पादरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कपूरथला : बड़ी खबर मिल रही है जालंधर ज़िले के एक गांव में पादरी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। एक युवती ने कपूरथला पुलिस से शिकायत की. 

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह और उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से गिरजाघर जा रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पादरी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और संदेश भेजने शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह उससे डर गई और अपने माता-पिता को इस बारे में (पादरी की हरकत के बारे में) नहीं बता सकी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 2022 से पादरी कथित तौर पर उसे रविवार को गिरजाघर के एक केबिन में अकेले बिठाया करता था और उसे गले लगाता था एवं गलत तरीके से स्पर्श करता था। पुलिस ने कहा कि इस वारदात के सिलसिले में भादंसं की धाराओं 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) , 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।