Skip to content

पिता एलन मस्क के कंधे पर बैठ मस्ती करते दिखा बेटा , सामने थे डोनाल्ड ट्रंप...वीडियो वायरल

पिता एलन मस्क के कंधे पर बैठ मस्ती करते दिखा बेटा , सामने थे डोनाल्ड ट्रंप...वीडियो वायरल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

वर्ल्ड न्यूज़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अरबपति कारोबारी एलन मस्क पहुंचे हुए थे. उनके साथ उनका छोटा बेटा भी था। इस मौके मस्क का बेटा अपने पिता एलन मस्क के कंधे पर बैठे हुए नजर आ रहा था। इसी दौरान बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह वीडियो तब सामने आया जब ट्रंप फेडरल वर्क फोर्स को नया रूप देने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे थे। इस दौरान ट्रंप ने बच्चे को 'एक महान व्यक्ति' और 'उच्च बुद्धि वाला' बताया। बच्चे की मस्ती ने इस औपचारिक मौके पर सबका ध्यान आकर्षित किया।