Skip to content

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के नाम पर उनकी फैन ने मरने से पहले की थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के नाम पर उनकी फैन ने मरने से पहले की थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बॉलीवुड न्यूज़ : संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने 135 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और दुनियाभर में नाम कमाया है। इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है, जिसमें फीमेल फैन की संख्या ज्यादा है। एक बार तो ऐसे ही एक चाहनेवाली ने इनके नाम पर अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी कर दी थी। उसकी कीमत जानकर खुद एक्टर भी हैरान हो गए थे।

दअरसल, 2018 में संजय दत्त को पुलिस से एक कॉल आया, जिसमें उन्हें उनकी कट्टर फैन निशा पाटिल के बारे में बताया गया। कथित तौर पर निशा के निधन के एक दिन बाद संजय को यह कॉल आया था। जब पुलिस ने उन्हें बताया कि उनकी फीमेल फैन ने उनके लिए 72 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ी है। कथित तौर पर, निशा ने बैंकों को कई लेटर्स लिखे थे और अधिकारियों से उनकी पूरी प्रॉपर्टी अपने पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर को सौंपने के लिए कहा था। इस घटना ने संजय को हैरान कर दिया था।

संजय दत्त की कुल नेट वर्थ करीब 295 करोड़ रुपये बताई जाती है। जबकि वह एक फिल्म के लिए 8-15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।जब संजय दत्त को अपनी फैन के इस फैसले के बारे में पता चला तो वह सरप्राइज हो गए। लेकिन एक्टर ने फैन की प्रॉपर्टी लेने से इंकार कर दिया। हां, फैन के इस फैसले ने संजय दत्त के दिल को जरूर छू लिया। बाद में फैन की प्रॉपर्टी उनके परिवार के नाम करने का प्रोसेस भी शुरू हुआ।Â