Skip to content

आई.पी.एस. धनप्रीत कौर संभालेंगी जालंधर पुलिस कमिश्नर की कमान , 21 IPS अधिकारियों के तबादले

आई.पी.एस. धनप्रीत कौर संभालेंगी जालंधर पुलिस कमिश्नर की कमान , 21 IPS अधिकारियों के तबादले
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : पंजाब सरकार की तरफ से आज पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का तबादला कर दिया गया, वहीं जालंधर की कमान अब आई.पी.एस. अधिकारी धनप्रीत कौर के हाथों में सौंप दी गई है। धनप्रीत कौर जोकि 2006 की आई.पी.एस. आफिसर हैं तथा अपनी तेज तर्रार छवि को लेकर अकसर जानी जाती है।

बता दे पंजाब सरकार ने जालंधर पुलिस कमिश्नर सहित 21 आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला किया है। पुलिस में कुल 21 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है, जिसमें 2 नए डीआईजी लगाए गए हैं। जालंधर में अब आई.पी.एस.अधिकारी धनप्रीत कौर को कमान सौंपी गई है वहीं स्वप्न शर्मा को फिरोजपुर रेंज डीआईजी लगाया गया है। 21 अधिकारियों के तबादलों में 9 जिलों के एस.एस.पी. भी बदले गए हैं, जिनमें एस.एस.पी. होशियारपुर सुरेंद्र लांबा, एस.एस.पी. अमृतसर रूरल चरणजीत सिंह, एस .एस.पी. गुरदासपुर दयामा हरीश कुमार ओमप्रकाश, एस .एस.एस.पी. फिरोजपुर सौम्या मिश्रा, एस .एस.पी. बरनाला संदीप कुमार मलिक, एस.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब रवजोत ग्रेवाल व एस.एस.पी. लुधियाना रुरल नवनीत सिंह बैंस के नाम शामिल हैं।