Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ , 30 लोगों की मौत

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ , 30 लोगों की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि महाकुंभ में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मेला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है। सभी सरकारी अमला ऐक्शन में है। अखाड़ों का अमृत स्नान रोक दिया गया है। मेला प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही लोगों से संयम रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील कर रहा है। सभी अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर होने वाला अमृत स्नान को रद्द कर दिया है।

भगदड़ में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से महाकुंभ मेला में बने अस्पताल में लाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ भगदड़ पर बात की है। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सभी लोग संगम में ही स्नान करना चाहते हैं, इसलिए ये हादसा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां साफ जल दिखे स्नान कर लें। महाकुंभ मेला प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 2 बजे हुआ है।

महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 90 घायल प्रयागराज मेला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 90 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। डीआईजी ने बताया कि 25 मृतकों की पहचान की गई है।