Skip to content

राम रहीम को फिर से मिली पैरोल, गुप-चुप तरीके से लाया गया जेल से बाहर

राम रहीम को फिर से मिली पैरोल, गुप-चुप तरीके से लाया गया जेल से बाहर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

सिरसा : डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार परोल मिली है. 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार (28 जनवरी) की सुबह गुरमीत राम रहीम को गुप-चुप तरीके से जेल से बाहर निकाला गया. जेल से निकलने के बाद गुरमीत राम रहीम सिरसा में डेरे पर पहुंचा है. माना जा रहा है कि वह इस बार सिरसा स्थित डेरे में रहेगा.

इस सजा मिलने के बाद यह पहली बार है जब राम रहीम को सिरसा डेरे में रहने की इजाजत मिली है. साल 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद 8 साल से वह डेरा मुख्यालय नहीं जा सका था.

राम रहीम को पिछली बार 20 दिन पैरोल दी गई थी। यह पैरोल पिछले साल 5 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान से चार दिन पहले दी गई थी। पिछली बार उन्होंने अपने पिता मगहर सिंह की पुण्यतिथि 5 अक्टूबर का हवाला देते हुए पैरोल मांगी थी, जिसे परमार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले साल अक्टूबर से पहले हरियाणा सरकार ने उन्हें अगस्त में 21 दिन की फरलो दी थी, जो 2 सितंबर को समाप्त हो गई थी।

जिक्रयोग है कि यह पैरोल दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले मतदान से कुछ दिन पहले आई है। सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के अनुयायियों की अच्छी खासी संख्या है।