Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

लुधियाना में ससुरालियों ने बहू को तेल डाल कर जला डाला

लुधियाना में ससुरालियों ने बहू को तेल डाल कर जला डाला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : पंजाब में लुधियाना के जगरांव में एक विवाहिता को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की घटना सामने आई है, जिसके बाद महिला जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। बताया जा रहा है कि जगरांव के गांव सवद्दी कलां में ससुरालियों ने बहू को तेल डाल कर जला डाला। पीड़िता की पहचान सुखजीत कौर के तौर पर हुई है, जोकि अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

पीड़िता की बहन ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता की बहन सुमनप्रीत कौर का कहना है कि नौ वर्ष पहले उसकी बहन सुखजीत कौर की शादी गांव सवद्दी कला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। गुरप्रीत सिंह पेशे से टैंपू चालक है और छोटा हाथी पर लोगों का सामान छोड़कर ही अपने परिवार का गुजारा करता है। शादी के एक साल बाद सुखजीत कौर के घर बेटी पैदा हुई।

सुमनप्रीत कौर के मुताबिक दो दिन पहले शुक्रवार को उसे मुल्लापुर के पंडोरी नर्सिग होम्स से नर्स का फोन आया कि उसकी बहन सुखजीत कौर आग से बुरी तरह से झुलस गयी है और उसके ससुराल वाले उसे गंभीर हालत में पंडोरी अस्पताल छोड़ गए हैं। जब वह अस्पताल पहुंची तो उसकी बहन की हालत काफी खराब थी, जिसके बाद डाक्टर ने उसे डीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।