Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के 10 बड़े फैसले , WHO से हटा अमेरिका......

शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के 10 बड़े फैसले , WHO से हटा अमेरिका......
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नई दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार (20 जनवरी) को शपथ ली। शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है। शपथ लेने के कुछ देर बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कई आदेशों पर साइन किए। उन्होंने कई सख्त फैसले लिए।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद ट्रंप ओवल ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए। वहीं, बाइडन सरकार के 78 फैसलों को रद कर दिया। ट्रंप ने कहा कि मैं सबसे पहले बाइडन प्रशासन में लागू हुए उन 80 फैसलों को रद करूंगा जो अमेरिका के विकास के लिए बाधा बन रही है।

ट्रंप ने किन-किन फाइलों पर किए साइन?

राष्ट्रपति ट्रंप ने छह जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले के दोषी 1500 लोगों को माफी देने के आदेश पर साइन किए। ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अमेरिका को बाहर करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए ड्रग तस्कर आतंकी घोषित होंगे। मैक्सिको सीमा पर दीवार बनेगी। मेक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नियम अगले महीने (फरवरी) से लागू हो सकती है। पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर होगा अमेरिका। थर्ड जेंडर खत्म करने का किया एलान। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना रद होगी। यूएस-मैक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित। अमेरिका में जन्म से मिलना वाला नागरिकता खत्म। डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड जेंडर को समाप्त कर दिया है। अमेरिका में अब केवल दो जेंडर होंगे।