Skip to content

जालंधर के वंडरलैंड पार्क को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

जालंधर के वंडरलैंड पार्क को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : न्यू ईयर को लेकर जहां पंजाब भर में पुलिस अलर्ट पर हैं। वहीं जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली खबर के अनुसार वंडरलैंड पार्क को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पत्र में 31 दिसंबर यानी कि आज Wonderland में होने जाने रहे New Year के जश्न दौरान बम से उड़ाने की धमकी देते हुए जालंधर पुलिस प्रशासन को खुला चैलेंज किया है। हालांकि, इसे लेकर जालंधर देहात पुलिस के SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा है कि यह सब बातें अफवाह हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार लेटर को अरबी भाषा में लिखा गया है।