Skip to content

जालंधर : बाथरूम में दो सगी बहनों की वॉटर गीजर की गैस चढ़ने से मौत

Jalandhar: Two sisters died due to gas poisoning from water geyser in bathroom
Jalandhar: Two sisters died due to gas poisoning from water geyser in bathroom
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में वॉटर हिटर गीजर की गैस लीक होने से दो नाबालिग सगी बहनों की मौत की खबर है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। घटना जालंधर देहात के भोगपुर के गांव लड़ोई की है। यहां बाथरूम में नहाने गई दो सगी बहनों की वॉटर गीजर की गैस लीक से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक प्रभजोत कौर (12) सातवीं कक्षा की छात्रा थी और उसकी बहन शरणजोत कौर (10) कक्षा पांच की छात्रा थी। वह दोनों घर में बाथरूम में नहाने गई थी। बताया जा रहा कहा कि दोनों बहने घर में बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में लगे पानी गर्म करने वाले गीजर से गैस लीक होने के कारण दोनों बच्चियों का दम घुटने से उनकी मौत हो गई।