Skip to content

नगर निगम चुनावों से पहले AAP पार्टी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, जालंधर के पूर्व मेयर पत्नी समेत आप पार्टी में शामिल

नगर निगम चुनावों से पहले AAP पार्टी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, जालंधर के पूर्व मेयर पत्नी समेत आप पार्टी में शामिल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : पंजाब में होने जा रहे नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता जगदीश राजा पत्नी अनीता और समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। जगदीश राजा को आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और शैरी कलसी ने पार्टी में शामिल करवाया है। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई हैं। इससे पहले विधानसभा चुनावों में भी आप ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल करके बड़ा झटका दिया था।

कहा जा रहा है कि आप जगदीश राजा को चुनावों में जीत हासिल करने के बाद बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इस बार आप ने वॉलंटियर्स को मैदान में उतारने का मन बनाया है। ऐसे में उनसे भी आवेदन मांगे गए हैं। सूत्रों के अनुसार जगदीश राजा और उनकी पत्नी अनीता को पार्टी जल्द बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।