Skip to content

जालंधर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 2 गैंगस्टरों का किया एनकाउंटर

जालंधर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 2 गैंगस्टरों का किया एनकाउंटर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में जिला कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से आज एक बार फिर से लॉरेंस गैंग के 2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने सूचना के आधार पर जिला पुलिस को 2 गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दी। मौके पर दोनों गैंगस्टरों को पकड़ लिया गया है, दोनों से पुलिस ने तीन हथियार और कई कारतूस बरामद किए। लॉरेंस गैंग से जुड़े इन गैंगस्टरों को हथियारों की रिकवरी के लिए नंगल शामा के पास गांव में ले जाया गया तो दोनों ने वहां छुपाए हुए हथियारों के साथ पुलिस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों गैंगस्टर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली, हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।