Skip to content

Breaking News : बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को मारी गोली

Breaking News : बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को मारी गोली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि यूपी के अमेठी जिले में बदमाशों ने घर में घुसकर टीचर सुनील कुमार और उनके पूरे परिवार को गोली मार दी। टीचर, उनकी पत्नी और उनके दोनों बच्चों की मौके ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही सुनील कुमार का ऊंचाहार से अमेठी ट्रांसफर हुआ था। वह किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। सिंहपुर ब्लाॅक के पनहौना प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौराहे का है।