Skip to content

पंजाब में किसान अब इस दिन बंद करेंगे हाईवे , किया ये बड़ा ऐलान

पंजाब में किसान अब इस दिन बंद करेंगे हाईवे , किया ये बड़ा ऐलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : बड़ी खबर है कि लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा की एक अहम बैठक हुई , जिसमें 25 जत्थेबंदियां शामिल हुई। किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि सरकार ने धान की खरीद और मंडियों में धान की लिफ्टिंग के लिए 2 दिन का समय मांगा था। उनके द्वारा चार दिन का समय दिया गया था पर अभी तक भी हालात उसी तरह के बने हुए हैं। इस कारण किसानों को मुशकिलों का सामना करना पड़ रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं ने कहा कि उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए प्रोगाम तैयार किए है। इसमें किसानों द्वारा अब 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नेशनल हाईवे और मंडियों के पास किसानों को लेकर धरना लगाया जाएगा और सरकार के खिलाफ प्रदशन किया जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को जिले के डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तरों के बाहर धरने लगाए जाएंगे। इस दौरान डिप्टी कमिश्नरों को उनके दफ्तरों के बाहर नहीं आने दिया जाएगा और काम को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी हालात न सुधरे तो और लिफ्टिंग शुरू न हुई तो बड़े एक्शन की तैयारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर मंडियों में धान की खरीद और लिफ्टिंग शुरु नहीं होती को उप-चुवान के समय भी उनके द्वारा कोई बड़ा एक्शन लेने की तैयारी की जा सकती है।