Skip to content

निहंग सिंहों की चेतावनी के बाद Kulhad Pizza Couple ने कही ये बात !

निहंग सिंहों की चेतावनी के बाद Kulhad Pizza Couple ने कही ये बात !
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर विवादों में है। बता दें कि बीते दिनों बाबा बुड्ढा ग्रुप के निहंग सिंहों ने कुल्हड़ पिज्जा कपल की दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद अब सहज अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में सहज अरोड़ा ने कहा है कि वह जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब जाएंगे। वह जत्थेदार साहिब को एक मांग पत्र सौंप कर पूछेंगे कि उन्हें पगड़ी पहनने की इजाजत है या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रशासन व श्री अकाल तख्त साहिब से विनती करते हैं कि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

बता दें कि बीते दिनों निहंग सिंहों ने कुल्हड़ पिज्जा कपल की दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया था। उन्होंने कहा था कि सहज अरोड़ा ने अगर वीडियो बनानी है तो पगड़ी के बिना बनाए क्योंकि उसकी इस हरकत से सिख कौम का अपमान हो रहा है।