Skip to content

बुलंद फाउंडेशन की ओर से कढ़ी चावल का लंगर कल भैरों बाजार में लगाया जाएगा

बुलंद फाउंडेशन की ओर से कढ़ी चावल का लंगर कल भैरों बाजार में लगाया जाएगा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : बुलंद केसरी न्यूज़ के एडिटर अजीत सिंह बुलंद की ओर से बनाई गई संस्था बुलंद फाउंडेशन की ओर से कल दोपहर 1:00 बजे भैरों बाजार जालंधर में पहला लंगर लगाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए अजीत सिंह बुलंद ने बताया कि बुलंद फाउंडेशन के गठन का मनोरथ अपनी मेहनत की कमाई से दसवंद निकालकर लंगर लगाना व जरूरतमंदों की सेवा करना है।

उन्होंने कहा कि इसी उपलक्ष्य में वाहेगुरु की दया से कल पहला कढ़ी चावल का लंगर ओमकार गारमेंट्स, भैरों बाजार, नजदीक माई हीरां गेट में दोपहर 1:00 बजे लगाया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लंगर में प्रसाद ग्रहण करने जरूर पंहुचें।