जालंधर : दुखद खबर है कि जालंधर के सीनियर पत्रकार स्वदेश नन्चाहल का निधन हो गया है। बता दे स्वदेश खुद का न्यूज पोर्टल चलाते थे व जालंधर के कई न्यूज पेपर के साथ भी जुड़े थे। बता दें कि स्वदेश की मौत नेपाल में हुई है। दरअसल, वह अपने दोस्तों के साथ नेपाल की यात्रा पर गए थे। देर रात उनके ऑक्सीजन लेवल में अचानक कमी आ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सुबह के समय अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। स्वदेश नन्चाहल के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई है। उनके असामयिक निधन पर सभी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस दुःख की घड़ी में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन गुरप्रीत सिंह संधू, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, पेटर्न प्रदीप वर्मा चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमरप्रीत सिंह, वाइस प्रेसिडेंट संदीप कुमार वर्मा, पीआरओ धमींद्र सोंधी ने पत्रकार स्वदेश नन्चाहल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अमन बग्गा ने एक बयान में कहा कि स्वदेश नन्चाहल के असामयिक निधन से डिजिटल मीडिया क्षेत्र ने एक समर्पित और उत्कृष्ट पत्रकार खो दिया है।
जालंधर के सीनियर पत्रकार स्वदेश नन्चाहल का हुआ निधन