Skip to content

ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, प्लेन क्रैश में 62 लोगों की दर्दनाक मौत

ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, प्लेन क्रैश में 62 लोगों की दर्दनाक मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

Brazil Plane Accident : ब्राजील में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां एयरलाइन वोपास लिहांस एरियाज द्वारा संचालित विमान क्रैश होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विमान में 62 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट पराना स्टेट के कास्केवेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस जा रही थी। बताया गया है कि विमान विन्हेडो में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

हादसे में कोई जिंदा नहीं बचा है। ब्राजील के एक लोकल टीवी चैनल ने इससे संबंधित वीडियो जारी किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक रिहायशी इलाके में आग लगी हुई है। वहां से कई किलोमीटर तक धुआं देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान जंगली इलाके में पेड़ों के ऊपर गिरा है। धुएं का गुब्बार दिखाता यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।