Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

कितने दिन तक बांधे रखें राखी? राखी उतारते समय भी रखें इन बातों का ध्यान

कितने दिन तक बांधे रखें राखी? राखी उतारते समय भी रखें इन बातों का ध्यान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

Religion : हिन्दू धर्म में हर शुभ काम के लिए नियम बने हैं, लेकिन हम लोग जीवन की व्यस्तता में जरूरी नियमों को भूलते जा रहे हैं। यह रक्षाबंधन के दिन बांधी गयी राखी के लिए भी लागू होता है। जिस प्रकार राखी बांधने के लिए भद्रा, पंचक, राहु काल सहित बैठने की दिशा आदि का ध्यान रखा जाता है। उसी प्रकार राखी उतारने में भी थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। तो आज जानते हैं कि भाइयों को अपनी कलाई पर कितने दिनों तक राखी बंधी रहने देनी चाहिए और इसे कैसे और कब उतारना चाहिए?

कम से कम इतने दिन पहनें राखी

इस साल भाई-बहन के बीच के अटूट प्रेम का पर्व राखी का त्योहार सोमवार 19 अगस्त, 2024 को मनाया गया है। इस दिन सावधानी और एहतियात से शुभ-अशुभ मुहूर्त देख कर राखी को बांधा जाता है। इसलिए इसको उतारने में हड़बड़ी नहीं करनी करनी चाहिए। कहते हैं, इसे कम से कम 7 दिन तक कलाई पर बंधी रहनी देनी चाहिए। इस दौरान यदि यह अपने आप खुल कर निकल जाए तो फिर धारण करने की जरूरत नहीं है।

इससे अधिक दिन न बांधे राखी बता दें कि राखी में बहन के स्नेह, प्रेम, आशा, विश्वास, समर्पण, शुभकामना और आशीष की सकारात्मक ऊर्जा भरी होती है। यह धागा हार्दिक भावनाओं से अभिमंत्रित होता है। इसलिए न तो राखी तुरंत उतारनी चाहिए और न ही ज्यादा दिनों तक बंधी रखनी चाहिए। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, अधिक से अधिक 21 दिन के बाद राखी को उतार रख देनी चाहिए, क्योंकि धीरे-धीरे इसकी सकारात्मक ऊर्जा समाप्त होने लगती है।

राखी उतारने का मुहूर्त कलाई पर ज्यादा दिनों तक राखी बंधी रहने से अशुद्ध हो सकती है, जिसका नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, राखी उतारते समय भी दिन और मुहूर्त का देखा जाना जरूरी है। शुभ मुहूर्त में बांधी गयी राखी को एक अच्छे मुहूर्त में ही उतारना चाहिए।

यदि आप ज्यादा दिनों तक अपनी कलाई पर राखी को नहीं बांधे रखना चाहते हैं, तो एक हफ्ते बाद कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राखी को उतार सकते हैं। इस साल जन्माष्टमी सोमवार 26 अगस्त को मनाई जाएगी। राखी को कलाई से उतारने का दूसरा सबसे बढ़िया दिन सितंबर के महीने की पूर्णिमा तिथि है और इसके बाद आप गणेश चतुर्थी का दिन भी राखी उतारने के लिए भी शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।