Skip to content

पंजाब में महिला SHO पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

पंजाब में महिला SHO पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर : बड़ी खबर है कि अमृतसर में बदमाशों ने थाना वेरका की SHO अमनजोत कौर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद SHO को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। यह घटना वेरका के पास मुढ़ाल गांव में हुई है। सूत्रों के मुताबिक अमनजोत सूचना मिलने पर दो गुटों का झगड़ा सुलझाने के लिए पहुंची थी।

इसी दौरान आरोपियों ने थाना प्रभारी पर तलवारों और दातरों से हमला कर दिया। फिलहाल उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया हैl पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।