Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

CM भगवंत मान ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

CM भगवंत मान ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नए कार्यालय का किया उद्घाटन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए CM भगवंत मान ने बुधवार को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का नया कार्यालय लोगों को समर्पित किया और एंटी-ड्रग हेल्पलाइन और व्हाट्सएप चैटबॉट (97791-00200) लॉन्च किया।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने मौजूदा स्पेशल टास्क फोर्स के बजाय ‘एपेक्स स्टेट लेवल ड्रग लॉ एनफोर्समेंट यूनिट’ को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के रूप में फिर से नामित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह सेल पुलिस स्टेशन सोहाना, सेक्टर-79 एसएएस नगर की दूसरी मंजिल पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में 90 लाख रुपए की लागत से भवन का नवीनीकरण किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ सफल लड़ाई के लिए नशा विरोधी हेल्पलाइन और व्हाट्सएप चैटबॉट (97791-00200) शुरू किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हेल्पलाइन आम नागरिकों और नशा करने वालों को नशा तस्करों के बारे में जानकारी प्रदान करने और नशा छोड़ने के इच्छुक पीड़ितों के लिए चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे जमीनी स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और इस जघन्य अपराध में शामिल बड़ी मछलियों की पहचान की जा सकेगी और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि टास्क फोर्स सिर्फ नई बोतल में पुरानी शराब नहीं है, बल्कि इस नए विशेष बल को नशीली दवाओं के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अतिरिक्त कर्मियों, उपकरणों और प्रौद्योगिकी से लैस किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल कई बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और 379 नशीली दवाओं के तस्करों से 173 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।