Skip to content

जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे के जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों और पुलिस में झड़प

जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे के जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों और पुलिस में झड़प
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के मलेरकोटला में जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण करने को लेकर किसानों और पुलिस में झड़प हो गई। किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए।

पंजाब के मलेरकोटला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) प्रोजेक्ट के लिए जमीन पर कब्जे को लेकर उगराहां यूनियन के किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने पुलिस के साथ पहुंची एनएचएआई टीम का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के किसानों ने जमकर विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। इससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह, दरबारा सिंह छाजला और सुनाम ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल के नेतृत्व में यूनियन ने जमीन अधिग्रहण का विरोध किया। यूनियन नेताओं का कहना है कि उन्हें जमीन का पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार जबरन जमीनें छीन रही हैं। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे थे।