Skip to content

स्टडी वीजा पर कनाडा गए युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

स्टडी वीजा पर कनाडा गए युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : दुखद खबर है कि स्टडी वीजा पर कनाडा गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। मृतक की पहचान पटियाला के समाना निवासी कंवरपाल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार कंवरपाल सिंह कार से काम पर जा रहा था और कार का ट्राले से एक्सीडेंट हो गया।

मृतक युवक स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। युवक को 4 महीने पहले वर्क परमिट मिला था। मृतक कंवरपाल के परिजनों ने बताया कि वह दो साल पहले कनाडा आया था। हाल ही में उसे वर्क परमिट मिला था। 20 अगस्त को कनाडा में उसकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसके दिमाग में चोट आई थी और फेफड़े भी पंचर हो गए थे। वह 6 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझता रहा और 26 अगस्त को उसकी मौत हो गई।