Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब में व्यक्ति की 10 लाख रुपये की निकली लॉटरी , लॉटरी एजेंट मिठाई का डिब्बा लेकर उसके घर पहुंचा

पंजाब में व्यक्ति की 10 लाख रुपये की निकली लॉटरी , लॉटरी एजेंट मिठाई का डिब्बा लेकर उसके घर पहुंचा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के फाजिल्का में पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर के ड्रा में फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारी की 10 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। लॉटरी एजेंट को जब इसका पता चला तो उसने टिकट खरीदने वाले को फोन किया पर टिकट खरीदने वाले को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद लॉटरी एजेंट मिठाई का डिब्बा लेकर उसके घर पहुंचा तो उसे भरोसा हो गया कि वह 10 लाख का मालिक बन गया है।

लॉटरी खरीदने वाले का कहना है कि वह पिछले 17 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहा है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का के केंट रोड निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह फूड सप्लाई विभाग में तैनात है और उसकी पत्नी तेजस्वी गांव बनवाला के सरकारी स्कूल में टीचर है। वह 2007 से लॉटरी की टिकट खरीद रहा हैं। उसका कभी-कभी 2 से 3 हजार रुपये का इनाम निकला है पर उन्हें इतना बड़ा इनाम मिलने की उम्मीद नहीं थी।