Skip to content

पत्नी व 9 साल के बेटे संग ट्रेन के आगे कूदा शख्स, खौफनाक कदम के पीछे ये वजह.........

पत्नी व 9 साल के बेटे संग ट्रेन के आगे कूदा शख्स, खौफनाक कदम के पीछे ये वजह.........
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : दुखद खबर है कि लुधियाना-धूरी रेलवे लाइन पर घुगराना हॅाल्ट के निकट एक व्यक्ति ने खौफनक कदम उठाते हुए अपनी पत्नी व 9 साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्म-हत्या कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण बहुत परेशान था। काफी कर्जे के चलते लेनदारों से परेशान था। पता चलते ही थाना जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त दर्दनाक हादसा घुगराना गांव के निकट बुधवार को रात करीब 11 बजे हुआ। व्यक्ति ने अमृतसर से हिसार की तरफ जाने वाली ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मरने वालों की पहचान सुखदीप सिंह 32 साल, उसकी पत्नी सुखदीप कौर 30 साल व बेटे बलजोत सिंह 9 साल के रूप में की है। पुलिस ने हादसे के बाद परिवार को सूचित किया। मृतक के पिता के अनुसार सुखदीप की दो बहनें थी और वह अकेला ही अपने परिवार के साथ रहता था। जब उनकी टीम मौके पर गई तो देखा कि तीनों की लाशें बिखरी पड़ी थी और लाशों के टुकड़े दूर पर गिरे हुए थे। लाशें बुरी तरह से कटी हुई थी।