Skip to content

लुधियाना में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की हत्या , लुटेरों ने सिर पर किया था हमला

लुधियाना में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की हत्या , लुटेरों ने सिर पर किया था हमला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : लुधियाना में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की हत्या की खबर है । घटना दो दिन पहले की है। बताया जा रहा है कि 4 जुलाई की रात को जब जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय डिलीवरी करने जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे रोककर उसकी बाइक छीन ली और फिर लूटपाट शुरू कर दी।

बदमाशों का विरोध करते हुए डिलीवरी बॉय ने बदमाशों से हाथापाई की। इस हाथापाई के दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जोमैटो के डिलीवरी बॉय को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो आरती चौक के पास रहता है। घटना लुधियाना के टिब्बा रोड की बताई जा रही है, जो रात करीब 1 बजे हुई। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि आज उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियों के डिलीवरी बॉय में डर का माहौल है। उनका कहना है कि लुधियाना में रात के समय डिलीवरी देना खतरे से खाली नहीं है। अक्सर सुनसान इलाकों में बदमाश लूटपाट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि रात के समय शहर में गश्त बढ़ाई जाए।