Skip to content

किसान आंदोलन में जान गवाने वाले शुभकरण की बहन पंजाब पुलिस में शामिल

किसान आंदोलन में जान गवाने वाले शुभकरण की बहन पंजाब पुलिस में शामिल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : फसलों की एमएसपी गारंटी को लेकर हरियाणा सीमा पर किसानों के संघर्ष में मारे गए युवा किसान शुभकरण सिंह की बहन गुरप्रीत कौर पंजाब पुलिस में शामिल हो गई हैं। पंजाब सरकार ने उन्हें पुलिस विभाग में नियुक्त किया है. जानकारी के मुताबिक उनकी सभी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं. पंजाब के किसान फरवरी से ही फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 21 फरवरी 2024 को खनौरी बॉर्डर पर किसान शुभकरण की मौत हो गई थी.

पंजाब के किसान फरवरी से ही फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 21 फरवरी 2024 को खनौरी बॉर्डर पर किसान शुभकरण की मौत हो गई थी. शुभकरण सिंह की मौत पर किसानों ने जोरदार नारेबाजी की. इसके बाद पंजाब सरकार ने किसान के परिवार को 1 करोड़ रुपये का चेक और उनकी बहन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया. पंजाब सरकार ने ये दोनों वादे हाल ही में पूरे किए हैं.