Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

ब्रिटेन में ऋषि सुनक की चुनाव में करारी हार, लेबर पार्टी की प्रचंड जीत

ब्रिटेन में ऋषि सुनक की चुनाव में करारी हार, लेबर पार्टी की प्रचंड जीत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

वर्ल्ड न्यूज़ : ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी की प्रचंड जीत हुई है। चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार हुई है। लेबर पार्टी ने 650 सीटों में से 400 पार के साथ 14 साल बाद प्रचंड वापसी की है। ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव हुए थे। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार कर ली है। सुनक हालांकि अपनी सीट जीत गए हैं। उन्होंने उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोटों से जीत हासिल की है।

चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोगों से कहा कि मैंने आपका गुस्सा, निराशा सुनी है और मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं, सुनक ने अपने प्रतिद्वंद्वी कीर स्टारमर को 'एक सभ्य जनहितैषी व्यक्ति' बताया। सुनक ने स्टॉर्मर को बधाई दी है। ब्रिटेन के नए पीएम बनने जा रहे लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ने होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट से जीत दर्ज की है।