Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

Sunroof गाड़ियों के लिए नए आदेश जारी, ये गलती की तो कटेगा चालान

Sunroof गाड़ियों के लिए नए आदेश जारी, ये गलती की तो कटेगा चालान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। पंजाब में अब लग्जरी गाड़ियों की छत पर बने Sunroof से बाहर निकलकर शोर मचाने वालों पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ने इस संबंध में सभी पुलिस आयुक्तों और SSP को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि कारों की छत पर बने सनरूफ में बच्चे बाहर निकलकर नेश्नल हाईवे, स्टेट और शहर में शोर मचाते हैं, जिससे ड्राइवर का ध्यान भटकता है और दुर्घटना होने का डर रहता है। इसके खिलाफ बेंगलुरु पुलिस की ओर से चालान काटे जा रहे हैं।

इसके तहत पंजाब के सभी पुलिस कमिश्नरों और सीनियर पुलिस कप्तानों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे कर्मचारियों को निर्देश दें कि अगर चेकिंग के दौरान उनके ध्यान में ऐसी कोई बात आती है तो उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।