Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा के परिवार की मदद के लिए अक्षय कुमार ने हाथ बढ़ाया , बिना बताए अकाउंट में ट्रांसफर किए 25 लाख

पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा के परिवार की मदद के लिए अक्षय कुमार ने हाथ बढ़ाया , बिना बताए अकाउंट में ट्रांसफर किए 25 लाख
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : खबर है कि अक्षय कुमार ने पंजाबी लोक गायक पद्म भूषण दिवंगत गुरमीत बावा के परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। जानकारी अनुसार अक्षय कुमार ने गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी के खाते में गुपचुप तरीके से 25 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। ग्लोरी बावा तक यह मदद उनके परिवार की हालत का वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची।

जानकारी हो कि प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता दिवंगत गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी बावा ने बीते दिन आर्थिक संकट से जूझने की बात कही थी। साथ ही सोशल मीडिया पर सरकार से मदद मांगती नजर आई थीं। ऐसे में अक्षय कुमार सामने आए और एक भाई के तौर पर उनकी मदद की।

अक्षय कुमार ने मदद के लिए उन्हें 25 लाख रुपए भेजे हैं। ग्लोरी बावा ने बताया कि बैंक मैनेजर का फोन आया था, जिसके बाद उन्हें यह जानकारी मिली। बैंक मैनेजर ने बताया कि अक्षय कुमार भाटिया नाम के किसी व्यक्ति ने उनके बैंक खाते में 25 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। उन्हें इस बात पर भी आश्चर्य है कि वह आज तक अक्षय कुमार से कभी नहीं मिली हैं और न ही उनसे कभी बात की है।

मुसीबत की घड़ी में अक्षय कुमार की ओर से बढ़ाए गए मदद के हाथ से ग्लोरी बावा बेहद खुश हैं। उन्होंने अभिनेता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मेरे पास यह समझाने के लिए शब्द नहीं हैं कि इसका मेरे लिए क्या मतलब है।

ग्लोरी की मदद पर अक्षय कुमार ने साझा किया, 'मुझे इसकी जानकारी सोशल मीडिया से मिली। बहुत दुख हुआ कि गुरमीत बावा जी, जो पंजाब की शान थीं उनके परिवार को आज इतनी आर्थिक दिक्कतें हैं। मैंने उनकी बेटी ग्लोरी बावा को अपनी बहन समझ के एक प्यार का इशारा भेजा है। ये कोई मदद नहीं है, एक पंजाबी और एक कलाकार होने के नाते मेरा फर्ज है।'

कौन हैं ग्लोरी बावा? ग्लोरी बावा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया था कि वह और उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे उन्हें अपनी बहन सिमरन और अपनी बेटी के साथ अपनी मृत बहन लाची बावा के बच्चों की भी देखभाल करनी हैं। गुरमीत बावा की बात करें तो वह अपनी लंबी 'हेक' (एक सांस में गाना) के लिए जानी जाती थीं, जिसे वह रिकॉर्ड 45 सेकंड तक रोक सकती थीं। वह दूरदर्शन पर गाने वाली पहली पंजाबी महिला गायिका थीं।