Skip to content

जालंधर में GST भवन में लगी आग, जरूरी दस्तावेज जलकर खाक

जालंधर में GST भवन में लगी आग, जरूरी दस्तावेज जलकर खाक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : खबर है कि जालंधर में आज जीएसटी भवन की 5 मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंदर 5 अलग-अलग विभाग हैं और इन विभागों में कर्मचारी काम कर रहे थे।

इसी बीच अचानक अंदर से आग की गंध आने लगी और आग की लपटें देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। मौके पर इमारत को अंदर से खाली करा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है आग में कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। इस घटना से पूरी मंजिल को भी खासा नुकसान हुआ है।