Skip to content

जालंधर West उपचुनाव के लिए AAP पार्टी ने अपने उम्मीदवार का किया एलान

जालंधर West उपचुनाव के लिए AAP पार्टी ने अपने उम्मीदवार का किया एलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उप-चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने जालंधर वेस्ट से मोहिंदर भगत को टिकट देकर मैदान में उतारा है। बता दें कि मोहिंदर भगत पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। जालंधर वेस्ट की सीट विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उक्त सीट पर 10 जुलाई को चुनाव करवाने का ऐलान किया था जबकि नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।