Skip to content

जालंधर के होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा , हुआ हंगामा

Wife caught husband with another woman in Jalandhar hotel, commotion broke out
Wife caught husband with another woman in Jalandhar hotel, commotion broke out
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के गढ़ा में ताज मार्किट के नजदीक एक होटल में महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर जबरदस्त हंगामा किया। जिसके बाद पति ने उक्त महिला को एक्टिवा पर वहां से मुंह छुपा कर भगा दिया और खुद मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर चला गया।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़ा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी को 7 साल हो गए हैं। उसकी शादी गढ़ा निवासी एक युवक से हुई थी। उनकी एक 6 साल की बेटी भी है। पिछले एक साल से उसका पति उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा था, जिस कारण उसका अपने पति से कई बार झगड़ा भी हुआ।

महिला ने बताया कि उसे पता चला था कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ गढ़ा के ताज मार्केट स्थित एक होटल में आया है। महिला तुरंत होटल पहुंची और बाहर पति का इंतजार करने लगी। जब उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल से बाहर आया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। पति को गर्लफ्रेंड के साथ देखकर महिला कहती रही कि इसने मेरा घर बर्बाद कर दिया है।