Skip to content

नहीं मरा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ , अमेरिकी पुलिस का बयान आया सामने

Gangster Goldie Brar is not dead, American police statement comes out
Gangster Goldie Brar is not dead, American police statement comes out
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कैलिफोर्निया : सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ जिंदा है। अमेरिकी पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार की मौत की खबर को झूठा बताया है। बुधवार को इस नामी गैंगस्टर के हत्या की खबर ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। हालांकि आधिकारिक पुष्टि न होने के चलते यह महज एक दावा था। अब खबर है कि गोल्डी बराड़ की जगह ग्लैडने की मौत हुई है। दरअसल, गोल्डी और ग्लैडने दिखने और नाम में समान हैं और शायद यही वजह रही कि ग्लैडने की जगह गोल्डी बराड़ के मौत की अफवाह उड़ गई। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

बुधवार 1 मई को यह खबर आग की तरह फैल गई कि मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियों मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि न होने की वजह से यह महज दावा करार दिया गया। अब खबर सामने आई है कि गोल्डी की जगह अमेरिका में एक अफ्रीकी शख्स की हत्या हुई है। उसका नाम ग्लैडने है।

गोल्डी बराड़ को लेकर सबसे पहले वहां के स्थानीय मीडिया में खबर आई। हालांकि उसमें नाम नहीं था। यहां मीडिया में माना गया कि अमेरिका में मरने वाला शख्स गोल्डी बराड़ ही है। फिर कहा गया कि गोल्डी को उसी के प्रतिद्वंदी अर्श डल्ला गैंग ने मारा है, जबकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने कहा-खबरों में सच्चाई नहीं

फ्रेस्नो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट विलियम जे डूली ने कहा कि किसी ऑनलाइन चैट के कारण दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है, तो हम पुष्टि करते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही सूचना के परिणामस्वरूप हमें दुनिया भर से सवाल मिले हैं। हमें नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन यह सच नहीं है।