Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान ने जालंधर में पवन कुमार टीनू के लिए रोड शो कर मांगे वोट

Punjab CM Bhagwant Mann asked for votes by holding a road show for Pawan Kumar Tinu in Jalandhar.
Punjab CM Bhagwant Mann asked for votes by holding a road show for Pawan Kumar Tinu in Jalandhar.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार देर शाम जालंधर पहुंच कर जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए रोड-शो कर वोट मांगे । आपको बता दें कि सीएम मान हर क्षेत्र में पहुंच कर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। सीएम मान के इस रोड शो के दौरान जालंधर पुलिस ने सुरक्षा बड़ा दी और चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की। बता दे कि आज का यह रोड दोपहर 3.30 बजे लवकुछ चौक से शुरू होना था लेकिन किन्ही कारणों के चलते लेट हो गया जिसके चलते शाम 7 बजे शुरू हुआ।

इस दौरान सीएम मान ने विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा। सी.एम. मान ने जालंधर से ऐलान किए गए उम्मीदवार पवन टीनू के अकाली दल पार्टी छोड़ने पर बड़ा बयान दिया है। सीएम मान ने कहा कि पवन कुमार टीनू आम गरीब परिवार से उठकर आए हैं। टीनू ने पार्टी नहीं छोड़ी थी बल्कि पार्टी ने दरकिनार कर दिया था। सीएम मान ने निशाना साधते हुए कहा कि जब पार्टी को काम होता है तो टीनू वर्करों से करवाया जाता है और उसके बाद उन्हें पार्टी से दरकिनार कर दिया जाता है। लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसी नहीं है। आम आदमी पार्टी आम लोगों की है। यहां पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता।

इस मौके सी.एम. मान ने कहा कि वह आज श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर, श्री राम तीर्थ जाकर आया हूं। मैंने प्रार्थना की है कि भगवान मुझे आशीर्वाद दें... मैं ऐसे फैसले लूंगा जिससे लोगों के घरों के चूल्हे जलेंगे... लोगों के पक्ष में हरी कलम चलेगी। उन्होंने कहा पंजाब व पार्टी के साथ गद्दारी करने वालो को सबक सिखाएंगे।