Skip to content

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं का किया दौरा

Jalandhar Deputy Commissioner Dr. Himanshu Aggarwal visited various offices and branches in the district administrative complex.
Jalandhar Deputy Commissioner Dr. Himanshu Aggarwal visited various offices and branches in the district administrative complex.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं का दौरा किया। इस अवसर पर जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न सेवाओं के लिए आये लोगों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन जिलेवासियों को विभिन्न नागरिक सेवाएं बिना किसी देरी व समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्यालयों में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करें तथा उनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत भी की। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि जिला प्रशासनिक परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।