Skip to content

Jalandhar : AAP पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका , दर्जन से अधिक पार्षद हुए BJP में शामिल

Jalandhar: Big blow to AAP party and Congress, more than a dozen councilors join BJP
Jalandhar: Big blow to AAP party and Congress, more than a dozen councilors join BJP
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में आज AAP पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जालंधर के कई पार्षदों ने भाजपा का हाथ थाम लिया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में जालंधर के आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लगभग 1 दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इन पार्षदों में कमलजीत सिंह भाटिया, विपन कुमार, हरविंदर लाडा, अमित सिंह संधा, सौरभ सेठ, कविता सेठ, राधिका पाठक, करण पाठक, वरेश मिंटू सहित अन्य शामिल हैं।

बता दें कि ये सभी पार्षद पूर्व एम.पी. सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के संपर्क में थे। पूर्व सांसद रिंकू ने ही इन सभी पार्षदों की भाजपा में ज्वाइनिंग करवाई। गौरतलब है कि ज्वाइनिंग से पहले इन सभी की एक प्राइवेट जगह पर मीटिंग की गई थी।