Skip to content

सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल के BJP द्वारा निकाले जा रहे रोड शो में AAP वर्करों का जबरदस्त हंगामा

AAP workers create huge ruckus in the road show being organized by BJP of Sushil Rinku and Sheetal Angural.
AAP workers create huge ruckus in the road show being organized by BJP of Sushil Rinku and Sheetal Angural.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू व वेस्ट हल्के विधायक शीतल अंगुराल द्वारा भाजपा पार्टी ज्वाइन करने के बाद इसे लेकर आज आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा शहर में प्रदर्शन किया गया। 'आप' वर्करों द्वारा हाथों में उक्त दोनों नेताओं के गद्दार वाले पोस्टर व काले झंडे पकड़ कर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया। जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एक तरफ ज्योति चौक में जहां बीजेपी द्वारा सुशील कुमार रिंकू व शीतल अंगुराल स्वागति रोड शो निकाला गया वहीं कुछ ही दूरी पर आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा काले झंडे दिखाकर धरना प्रदर्शन करते हुए शीतल अंगुराल व सुशील रिंकू के खिलाफ नारेबाजी की गई।

धरना प्रदर्शन कर रहे वर्करों का कहना है कि शीतल अंगुराल व सुशील रिंकू ने पार्टी के साथ धोखा किया है। इस दौरान लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। माहौल तनावपूर्ण होता देख खुदी पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर पहुंचे और 'आप' नेताओं से बातीचत करते हुए उन्हें समाझाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में तैनात पुलिस द्वारा स्थिति को संभाला गया। आपको ये भी बता दें शाम करीब साढ़े चार बजे वर्कशॉप चौक से शुरू हुआ रोड शो शाम करीब साढ़े 6 बजे बीआर अंबेडकर चौक खत्म किया गया।