Skip to content

Breaking News : पंजाब में पेट्रोल पंपो पर लगी भारी भीड़, पेट्रोल-डीजल को लेकर हालात बिगड़ने शुरू

Breaking News: Huge crowd at petrol pumps across Punjab, situation regarding petrol and diesel starts worsening.
Breaking News: Huge crowd at petrol pumps across Punjab, situation regarding petrol and diesel starts worsening.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बड़ी खबर है कि पंजाब भर में पेट्रोल पंपो पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग अपने वाहनों की टंकी फुल करवाने के लिए सुबह से ही लाइनों में लगे हुए है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिला जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, फगवाड़ा, होशियारपुर सब जगह हाल बेहाल है। पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनों के कारण सड़के जाम हो गई है। पंजाब भर में पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर हालात बिगड़ने शुरू हो गए। राज्य के कई पेट्रोल पंप ड्राई होने के किनारे पहुंच चुके है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना था कि रुटीन के मुकाबले हर व्यक्ति अधिक तेल डलवा रहा है, जिस कारण खपत में अधिक वृद्धि हुई है। जानें क्या है पूरा मामला भारत सरकार ने हाल ही में कानून में कई बड़े बदलाव करते हुए ब्रिटिश भारतीय दंड संहिता को भारतीय दंड संहिता में बदल दिया है। इनमें से एक प्रमुख बदलाव सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से संबंधित है। देश में सड़क हादसों से होने वाली मौतों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। इसलिए अब 'हिट एंड रन' मामलों में सजा का प्रावधान 2 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है। इसके विरोध में देशभर के ट्रांसपोर्ट संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि इस कानून के बाद देश में कोई भी व्यक्ति ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी नहीं करेगा और अगर कोहरे या अन्य कारणों से कोई दुर्घटना होती है तो ड्राइवर को भारी सजा भुगतनी पड़ेगी।ट्रांसपोर्ट के इस चक्के जाम का सीधा असर देशभर के कारोबार पर पड़ रहा है।