Skip to content

'Animal' फिल्म का चर्चित गाना अर्जन वैली विवादों में घिरा

The famous song 'Arjan Valley' of the film 'Animal' is surrounded in controversies
The famous song 'Arjan Valley' of the film 'Animal' is surrounded in controversies
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : एनिमल फिल्म का चर्चित गाना अर्जन वैली विवादों में घिर गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस गाने को लेकर जालंधर के गायक ने केस दायर किया है। इसके साथ ही मामले को लेकर कोर्ट के जरिए 4 दिन पहले नोटिस जारी किया है जिसका अभी तक इसका कोई जवाब नहीं आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गायक गुरमीत ने बताया कि 2015 में उन्होंने गाना अर्जन वैली रिकॉर्ड किया था। यह गाना बापू देव सिंह थरकियां ने लिखा है और उनके पास इसके सारे राइट्स भी हैं। उन्होंने कहा कि एनिमल फिल्म में अर्जुन वेली एक करेक्टर है इसलिए उसमें ये गाना गाया जा सकता था पर इसके बोल अलग होने चाहिए थे। वहीं इस गाने को बिल्कुल सेम नहीं रखना चाहिए था। इसके चलते उन्होंने इस गाने को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वह अब इंतजार में हैं कि दूसरा पक्ष इस गाने को लेकर उनके साथ बातचीत करना चाहता हैं या फिर कोई कानूनी लड़ाई लड़ना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इस गाने के सारे सबूत हैं और 2015 में देव साहिब ने इसके फुल राइट्स उन्हें दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि इस गाने के आगे देव साहिब के नाम का इस्तेमाल किया जाए और उनकी कंपनी के साथ बातचीत की जाए। [metaslider id=25498]