नववर्ष को लेकर हो जलंधरवासी सावधान... हुल्लड़बाजी की तो जाओगे थाने, ऊंची आवाज में गाने बजाए तो कटेगा चालान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : आपको बता दे नव वर्ष के मौके पर अगर किसी ने हुल्लड़बाजी की तो पुलिस उसे पकड़कर थाने ले जाएगी हालांकि शहर वासी नव वर्ष का जश्न धूमधाम से बना सकते हैं। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए हैं। इस दौरान किसी भी तरह की हुल्लड़बाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए हैं। इस दौरान किसी भी तरह की हुल्लड़बाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी ने शराब के नशे में गाड़ी चलाई तो उस पर कार्रवाई होगी। चेकिंग के लिए पुलिस टीमें एल्कोमीटर लेकर विभिन्न इलाकों में तैनात रहेंगी।
अगर किसी ने गाड़ी में ऊंची आवाज में गाने चलाए तो उसका चालान किया जाएगा। इसके अलावा एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बाजारों को रूट डायवर्ट किए हैं। नव वर्ष के जश्न के दौरान अति संवेदनशील पीपीआर मार्केट, माडल टाउन में अतिरिक्त पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।
सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मीटिंग की है और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान 500 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।