Skip to content

जालंधर की युवती को शूटिंग के बहाने शिमला ले जाकर किया दुष्कर्म

Jalandhar girl was taken to Shimla on the pretext of shooting and raped
Jalandhar girl was taken to Shimla on the pretext of shooting and raped
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर की युवती के साथ शिमला में दुष्कर्म होने की खबर मिली है। मिली खबर के अनुसार युवती को पंजाब का ही रहने वाला युवक शूटिंग के बहाने शिमला ले गया था, जिस सिलसिले में वह एक होटल में रुके। इसी बीच आरोपी ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। आरोपी की पहचान जगतार सिंह संधू निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। इस मामले में महिला थाना बीसीएस में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार लाडो वाली रोड की रहने वाली 23 वर्षीय युवती मॉडलिंग का काम करती थी जिसे आरोपी शूट के बहाने से अपने साथ शिमला ले गया। पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।