जालंधर में ट्रैफिक समस्या को लेकर शहर में 21 नए वन वे जोन घोषित , उलंघन्न करने वाले के खिलाफ हर हालत में होगी कारवाई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने ट्रैफिक समस्या को लेकर शहर में 21 नए वन वे जोन की लिस्ट जारी की थी, जिन्हें नो टॉलरेंस का नाम दिया गया है, इन्हे आज से लागू कर दिया गया है। वहीँ शहर में अवैध बोर्ड, साइन बोर्ड, फुटपाथ पर रेहडियां और दुकानों के बाहर सामान रखना व गाड़ियां पार्किंग पर रोक लगाई गई है। यह नियम शहर में 5 फरवरी तक लागू रहेंगे। सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए यह आदेश दिए गए हैं। जो भी वन वे जोन का कोई उलंघन्न करता है तो उसके खिलाफ हर हालत में कारवाई की जाएगी। अब इन जगहों पर गलत पार्किंग और वाहन लेकर जाने पर लोगों पर जुर्माने के साथ एफ.आई.आर. भी दर्ज हो सकती है।
[metaslider id=25498]