Skip to content

बड़ी खबर : लुधियाना के इस इलाके में घुसा तेंदुआ, लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया

BIG NEWS: Major accident at Dera Baba Vadbhag Singh Maidi Holi Fair, two devotees died
BIG NEWS: Major accident at Dera Baba Vadbhag Singh Maidi Holi Fair, two devotees died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित सेंट्री ग्रीन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार की देर रात एक तेंदुआ घुस आया। घटना का पता उस समय चला जब सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखा। सुरक्षा के मद्देनज़र लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ पिंजरा लगाया। इसके बाद तेंदुआ की तलाश की गई। मगर पूरे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में तेंदुआ नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने इलाके में सर्च अभियान जारी रखा है। लोगों से अपील की गई है कि वह घरों से सावधान होकर निकले और अगर तेंदुआ किसी को नजर आता है तो तुरंत जानकारी पुलिस को दें। बता दे कि पहाड़ों में सर्दी बढ़ जाती है तो ज्यादातर जंगली जानवर शहरों में आ जाते हैं। [metaslider id=25498]